Monday, February 2, 2026

कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.बाबू जगजीवन रामजी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Published on

कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.बाबू जगजीवन रामजी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन।

सागर में महार रेजीमेंट की स्थापना स्व. बाबू जी की देन- सुरेन्द्र चौधरी

सागर। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. बाबू जगजीवनराम जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन मकरोनिया स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व.बाबू जगजीवन रामजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्व.बाबू जगजीवनराम जी का देश के स्वतंत्रता संग्राम व देश की आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। स्व. बाबू जी ने श्रमिको के हितो में श्रम सुधार संबंधी महत्वपूर्ण कानून पास कराते हुये लागू कराया। उन्होंने कहा कि सागर का स्व. बाबू जी से गहरा नाता इसलिये है क्योंकि सागर में महार रेजीमेंट की स्थापना स्व.बाबू जगजीवन रामजी की देन है। पुष्पांजलि कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया। आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुंदेला ने माना। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश राय, आर.आर पाराशर, कमलेश साहू,विजय साहू,राहुल चौबे,चैतन्य पांडेय,संजय रोहिदास, कमल चौधरी, बलराम साहू, मुल्ले चौधरी, गोपाल तिवारी, तुलसी राम मिश्रा,मोहन अहिरवार, सोनू शुक्ला, अमर सिंह, सत्यभान सेन, हर्षित तिवारी, दीपक कुर्मी, सागर साहू,अक्षत कोठारी, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, समर अहमद, कल्याण सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Latest articles

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

More like this

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!