भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सागर। गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकार के द्वारा देश के प्रत्येक जिले में गौअभ्यारण बनाने एवं गौ हत्या निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू किए जाने को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन जिला सागर द्वारा विशाल रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा रैली शहर के पीली कोठी से सिविल लाइन,कालीचरण चौराहे से होकर निकली गई जिसमें हजारों हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे पत्रकारों से चर्चा के दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष निरन सिंह लोधी द्वारा बताया गया कि गौ माता भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का महत्वपूर्ण आधार है प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में गौ माता का स्थान पूजनीय रहा है ऋषि-मुनियों साधु संतों के साथ ही आम जनमानस की भी गौ माता के प्रति अटूट श्रद्धा सदा से ही रही है।
संदर्भ में वर्तमान समाज की व्यवस्था इतनी विकृत हो चुकी है कि गौ माता को सड़कों व चौराहों पर ही छोड़ दिया जाता है उनके चढ़ने की भूमि धीरे-धीरे खत्म हो चुकी है जिससे वह भूख प्यास हुआ रोगों के कारण मर रही हैं एवं सरकारी गौशाला में अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार की वजह से विफल हो रहे हैं साथी गोवंश की प्रतिदिन हो रही हत्या सनातन धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है।
1. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 48 वर्षों के संरक्षण एवं उनकी हत्या को प्रतिबंधित करता है वर्तमान परिस्थिति में गौमाता को सुरक्षित व संरक्षित करने का एकमात्र उपाय गो अभ्यारण है जहां शेर चीतों एवं अन्य महत्वपूर्ण जीवों की तरह ही गायों को गायों के लिए भी देश के प्रत्येक जिले में एक एक प्राकृतिक स्थानों जंगलों का चयन कर कर उसकी सीमा रेखा तय करके उसे पूर्णतया सुरक्षित किया जाए जहां बेसहारा गायों को रखा जा सके इसके साथ ही इनकी देखरेख व उपचार आदि की व्यवस्था हेतु अलग से एक विभाग बनाया जाए जिससे रोजगार एक अवसर भी बढ़ेगा।
2. गौ अभ्यारण में विशेष नियमों के तहत दुधारू गायों को आम जनमानस को प्रदान करने एवं गाय दूध देना बंद कर दे कर दे तो उसे पुनः नजदीकी को अभ्यारण में छोड़ने का भी प्रावधान बनाया जाए जिससे आम जनमानस को भी इस पावन कार्य से जुड़ा जा सके
3. गौ हत्या निषेध कानून जो राज्यों की इच्छा पर निर्भर है उसे केंद्र सरकार के द्वारा देश स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि गौ हत्या को पूर्णता बंद किया जा सके।
अतःमहोदय भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन की उपरोक्त मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार कर देश के प्रत्येक जिलों में गौ अभ्यारण बनाए जाए एवं गौ हत्या निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
उक्त कार्यक्रम में निरन सिंह लोधी, अरविंद दीक्षित जी,भानु प्रताप लोधी,विनय कुमार सेन, पुरुषोत्तम बेस,रूपेश कुमार सेन प्रांतीय प्रवक्ता, रामलाल रजक, राम बिहारी बिल्थरे, लीला सेन जी,श्रद्धा सेन, रचना आठिया आदि थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top