विश्वविद्यालय कुलपति ने किया कैलेंडर का अनावरण

विश्वविद्यालय कुलपति ने किया  कैलेंडर का अनावरण  सागर। डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के वर्ष 2023 के टेबल कैलेंडर का अनावरण विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैलेंडर के हर महीने के पृष्ठ को विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर के विभिन्न चित्रों के साथ सुसज्जित किया गया है। हमें उनसे लगातार प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर वार्षिक कैलेंडर समिति के समन्वयक प्रो संजय जैन, प्रो. सुबोध जैन, प्रो. नवीन कानगो, संयुक्त कुलसचिव डॉ. एस पी उपाध्याय एवं डॉ विवेक जायसवाल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here