सांस्कृतिक मूल्यों से अनुप्राणित होगा विश्वविद्यालय परिसर-कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता

सांस्कृतिक मूल्यों से अनुप्राणित होगा विश्वविद्यालय परिसर-कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने विश्वविद्यालय के विभिन्न मार्गों एवं पथ के नाम पट्टिका का अनावरण करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों के नाम समृद्ध ज्ञान विरासत के परिचायक होंगे। प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों को दर्शित करते हुए विश्व विद्यालय परिसर में सीखने सिखाने के अवसर कक्षाओं में ही नहीं अपितु कक्षाओं के बाहर भी जीवंत रूप में विद्यमान होंगे। विश्वविद्यालय ज्ञान के सजग प्रतिनिधि होते हैं। परिसर से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समझ विकसित हो, यही मार्गों के नामकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने ज्ञान मार्ग के नाम पट्टिका का अनावरण किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रंजन कुमार प्रधान, डॉ कालीनाथ झा, डॉ संजय शर्मा, डॉ राकेश सोनी, डॉ आशुतोष सहित कई शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here