Sagar: 31 मार्च तक संपत्ति कर जमा न करने वाले इन 6 व्यक्तियों की संपत्ति होगी नीलामी

 

कुर्की की कार्यवाही के बाद भी 31 मार्च तक संपत्ति कर जमा न करने वाले 6 व्यक्तियों की संपत्ति की नीलामी होगी

सागर। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया सहित अन्य करों के बकायादारों को बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उनके द्वारा बकाया राशि जमा ना करने पर कुर्की की कार्यवाही निरंतर जारी है। जिन लोगों द्वारा उनकी संपत्ति कुर्क किये जाने के बाद भी अपनी बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है। ऐसे 6 व्यक्तियों के विरूद्व नगर निगम द्वारा उनकी संपत्ति की नीलामी की कार्यवाही की जावेगी।
राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी करों की वसूली हेतु बकायादारों को नोटिस दिये गये है इसके साथ ही जिन लोगों द्वारा राशि जमा नहीं की गई थी उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही की गई है। इसके बाबजूद जिनकी संपत्ति कुर्क की गई है ऐसे 6 बकायादारों द्वारा अपनी बकाया अभी तक जमा नहीं की गई है उनकी संपत्ति की नीलामी की कार्यवाही की जा रही है इनमें मुख्य रूप से श्रीमति विनीता जैन / जिनेन्द्र जैन मोतीनगर वार्ड, वीरेन्द्र /रामसिंह नेगी, तारण तरण दिगम्बर जैन ट्रस्ट जवाहरगंज वार्ड, अग्रवाल धर्मशाला कटरा बाजार, तखतसिंह / रामसिंह मधुकरशाह वार्ड, मोहनी / सुशील कुमार गौरनगर वार्ड है। उक्त व्यक्तियों द्वारा यदि 31 मार्च 2023 तक अपनी बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो उनके विरूद्व नीलामी की कार्यवाही की जावेगी। श्री तिवारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा 22 बकायादारों के विरूद्व कुर्की की कार्यवाही की गई थी जिनमें 16 व्यक्तियों के द्वारा राषि जमा कर दी गई है कुछ भवन स्वामियों द्वारा अपनी बकाया की 50 प्रतिशत राषि जमा कर शेष राषि शीघ्र जमा करने का आष्वासन दिया है।
वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुये नगर निगम आयुक्त ने करों की बकाया राषि जमा करने हेतु अवकाश के दिनों में भी काऊंटर खोले जाने के निर्देश दिये है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top