थाने में ही महिला आरक्षक की गोद भराई की रस्म अदाई हुई
सागर। शनिवार को मोतीनगर थाना परिसर अलग ही अंदाज से सजा दिखा। अवसर था थाना में पदस्थ एक महिला आरक्षक की गोद भराई रस्म का, त्योहारों के चलते ड्यूटी को अहमियत देने की वजह से वह घर नहीं जा सकी। जिसके बाद थाने में ही उसकी गोद भराई की रस्म निभाई गई।
आरक्षक का नाम अर्पणा कटारे है। वह टीकमगढ़ की रहने वाली हैं। पति भोपाल में सर्विस करते हैं। घर नहीं जा पाने के कारण थाने का स्टाफ उसके परिवार की भूमिका में आया।टीआई मानस द्विवेदी ने भाई, तो एसआई आशिमा गौतम ने मां का फर्ज निभाया उन्होंने गोद भराई की रस्म के लिए सरप्राइज प्लान तैयार किया। अर्पणा की शादी पिछले साल 21 अप्रैल को भोपाल के प्रखर शर्मा से हुई। प्रखर भोपाल में सर्विस करते हैं। इस समय अर्पणा गर्भवती हैं।
थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस स्टाफ ने तैयारियां पूरी कराईं। शुक्रवार रात अर्पणा का थाने में मायके की तरह वेलकम किया गया। पुलिस थाने में ही आरक्षक अर्पणा को लाल चुनरी ओढ़ाकर बैठाया। पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ महिला पुलि सभी ने अर्पणा के आंचल में मिठाई, पैसे और फल रखने के साथ गोद भराई की रस्म को निभाया।
मोतीनगर पुलिस थाना परिसर में स्थित आवासीय क्वार्टर में अपने भाई के साथ रहती हैं। वे अब मातृत्व अवकाश पर जाएंगी
आरक्षक अर्पणा पिछले करीब तीन साल से मोतीनगर थाने में पदस्थ हैं। साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे ड्यूटी के प्रति ईमानदार हैं। सागर में अपने भाई अनिरुद्ध कटारे के साथ मोतीनगर पुलिस थाना परिसर में स्थित आवासीय क्वार्टर में रहती हैं।