मप्र में शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर आज भाजयुमो सभी मंडलो में निकालेगी बाइक रैली – यश अग्रवाल

 

मप्र में शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी मंडल में निकालेगी बाइक रैली – यश अग्रवाल

सरकार सरकार की उपलब्धियों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार

सागर। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराया जाएगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के हर एक मंडल में मंगलवार को बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के तीन साल पूरे होने का मोर्चा उत्सव के रूप में मनाएगी। इसी श्रृंखला में 28 मार्च दिन मंगलवार को युवा मोर्चा प्रत्येक मंडल में बाइक रैली आयोजित कर सरकार सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, स्टूडेट्स आदि सभी वर्गों के लिए इन तीन सालों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालन किया है। जिनको मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचाने के काम जारी है। प्रदेश सरकार अपने चौथे कार्यकाल के तीन साल पूरे कर रही है और हमारे हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के लिए यह गर्व की बात है कि उस सरकार ने बीते तीन सालों में बेमिसाल काम किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार में गरीबों के हक को प्रदेश सरकार ने लौटाने का काम किया है। विकास के मॉडल पर काम करने रही माननीय शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है तो युवा नीति से शिक्षा के साथ कौशल, रोजगार, खेल समेत उद्यमिता के साथ युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। नीति में जिला स्तर पर युवा संसाधन केद्रों की स्थापना का प्रावधान किया गया है। ताकि स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिले।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top