राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर सेवादल का मुँह पर तालाबंदी विरोध

 

सेवादल ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
गांधी प्रतिमा के समक्ष मुंह पर काली पट्टी और ताला लगाकर जताया आक्रोश

सागर। राहुल गांधी को लोकसभा की संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्हें अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दो वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई। लोकसभा अध्यक्ष ने ये निर्णय लिया है।
जिसके बाद पूरे देशभर में इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर आज गांधी प्रतिमा,पुरानी गल्ला मंडी पर शहर सेवादल द्वारा धरना दिया गया। मुंह पर काली पट्टी और ताला लगाकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। धरने का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने किया। जहां संचालन डॉ.संदीप सबलोक और आभार द्वारका चौधरी ने माना। अपने बात रखते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि राम का नाम लेकर सत्ता में आने वाले भगवान राम की बात ही नही मानते क्योंकि श्रीराम के राज्य में सबको अपनी बात कहने का अधिकार था।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि जैसा बीजेपी विरोधियों के खिलाफ हिटलर शाही रवैया अपनाती है अगर ऐसा कांग्रेस पार्टी ने किया होता तो बीजेपी अस्तित्व में ही नही आती।
वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार पचौरी ने कहा कि अडानी के खिलाफ जो आवाज राहुल गांधी उठा रहे थे, उसको दबाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है, लेकिन हकीकत यह है कि मोदी सरकार लगातार अडानी को बचाने का प्रयास कर रही है। संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई ने कहा कि जब तक राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाल नही करते तब तक शहर के हर कोने में धरना और विरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,अमित दुबे रामजी,राकेश राय,महेश जाटव,सुरेंद्र चौबे,राजा सेन,जितेंद्र सिंह चावला, शरद पुरोहित,राहुल चौबे,जितेंद्र चौधरी,नितिन पचौरी,आनंद हेला,कल्लू पटेल,नीलेश चौधरी,राजिया खान,आनंद तोमर,अवधेश तोमर,राजेश उपाध्याय,राहुल जाटव,सीनु बाल्मिकी,असरफ खान,सागर साहू,राहुल रजक,अरविंद मछंदर,आदिल राईन,लल्ला यादव,कुंदन विश्वकर्मा,अंकुर यादव,पवन पटेल,गोपाल खटीक,रीतेश रोहित,सलमान खान आदि उपस्थित रहे।

Scroll to Top