स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड 2023 में सागर स्मार्ट सिटी को मिला अवार्ड

 

स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड 2023 में सागर स्मार्ट सिटी को क्लीन सिटी अवार्ड मिला

स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2023 के दौरान राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मंच पर सागर का बढ़ा गौरव

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 500 से अधिक प्रतिस्परधियों से प्रतिस्पर्धा कर सागर ने हासिल किया क्लीन सिटी अवार्ड-2023

सागर। अपनी कार्ययोजनाओं और उनके कुशल क्रियान्वयन के चलते विगत वर्षो से लगातार कई अवार्ड प्राप्त कर चुकी सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एक बार फिर अवार्ड पाकर सागर को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया है। बता दें दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2023 के दौरान सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड में क्लीन सिटी अवार्ड 2023 से नवाजा गया। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार सागर स्मार्ट सिटी प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए नोडल अधिकारी रजत गुप्ता (कम्पनी सचिव) ने इस अवार्ड को प्राप्त किया। स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो भारत के उभरते आधुनिकीकरण और विकास परिदृश्य को समाहित करते हुए परिवर्तनकारी तकनीकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों का अनुकूल उपयोग कर शहर को स्मार्ट बनाने में किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने का अंतर्राष्ट्रीय मंच है।

स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2023 में विभिन्न श्रेणी के आवार्डो हेतु 500 से अधिक नॉमिनेशन्स आयोजन समिति को प्राप्त हुए थे। इस एक्सपो में अमेरिका, रसिया, कनाडा सहित देश-विदेश के संस्थानों के प्रतिनिधी शामिल हुए। सागर स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न अवार्ड्स की 5 श्रेणीयों बेस्ट आई ट्रिपल सी, वाटर केटेगरी, ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट मोबिलिटी और क्लीन सिटी अवार्ड्स हेतु नामांकन भरा गया था इनमें से चार श्रेणीयों बेस्ट आई ट्रिपल सी, वाटर केटेगरी, ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट मोबिलिटी हेतु टॉप थ्री में सागर स्मार्ट सिटी ने स्थान हासिल किया था तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्लीन सिटी श्रेणी में प्रथम स्थान पाने पर क्लीन सिटी अवार्ड-2023 से सागर को नवाजा गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top