नल जल योजना के काम में सड़क कार्य री- रेस्टोरेशन खराब मिलने पर पुलिस कार्रवाई- कलेक्टर श्री आर्य

नल जल योजना के कार्य के दौरान सड़क कार्य के री- रेस्टोरेशन खराब पाए जाने पर होगी पुलिस कार्रवाई- कलेक्टर श्री आर्य
सागर। नल जल योजना के कार्य के पश्चात सड़क री- रेस्टोरेशन करने में गुणवत्ता नहीं पाई जाती है तो इसके लिए तत्काल समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार संबंधित एजेंसी के खिलाफ पुलिस कारवाई कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए, उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने दिए।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा सहित अन्य अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे

Ad 1

कलेक्टर दीपक आर्य ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत होने वाली नल जल योजना के कार्यों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें एवं आने वाली शिकायतों का निराकरण करें। साथ ही खराब सड़क मरम्मत री- रेस्टोरेशन करने वाली एजेंसी के खिलाफ एफआईआर कर उनको जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सड़क की गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here