MP: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी

MP: गुरुवार शाम राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इसके अनुसार अभय कुमार वर्मा को जबलपुर और वीरेंद्र सिंह रावत को सागर का कमिश्नर बनाया गया है।

आदेश के अनुसार जबलपुर संभाग के कमिश्नर बी चंद्रशेखर को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। अनुभा श्रीवास्तव को लोक शिक्षण विभाग की आयुक्त बनाया गया है।

सेवानिवृत्त आइएएस अशोक शाह को बनाया कार्य गुणवत्ता परिषद का महानिदेशक

मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी अशोक शाह को कार्य गुणवत्ता परिषद का महानिदेशक बनाया गया है। 1990 बैच के आइएएस अधिकारी शाह महिला एवं बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से इसी वर्ष जनवरी 2023 में सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के दो माह के भीतर ही उन्हें राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। वे शुक्रवार को कार्य गुणवत्ता परिषद के महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे।

10 आइएएस अधिकारियों के तबादल

वर्तमान/नई पदस्थापना

मुकेश कुमार शर्मा – संयुक्त कलेक्टर मंदसौर – अपर कलेक्टर गुना

आदित्य सिंह – अपर कलेक्टर गुना – उप सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

फैज अहमद किदवई- प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय- प्रमुख सचिव आयुष का अतिरिक्त प्रभार

पवन कुमार शर्मा- आयुक्त इंदौर संभाग- श्रम आयुक्त मप्र इंदौर का अतिरिक्त प्रभार

पवन कुमार शर्मा- आयुक्त इंदौर संभाग- श्रम आयुक्त मप्र इंदौर का अतिरिक्त प्रभार

स्वतंत्र कुमार सिंह- संचालक एनवीडीए, सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग- सीईओ एग्पा का अतिरिक्त प्रभार

निधि निवेदिता- संचालक उद्यानिकी- एमडी मप्र खादी ग्रामउद्योग बोर्ड अतिरिक्त प्रभार

बी चंद्रशेखर – आयुक्त जबलपुर संभाग- सचिव मप्र शासन

अभय कुमार वर्मा- आयुक्त लोक शिक्षण- आयुक्त जबलपुर संभाग

वीरेन्द्र सिंह रावत- श्रम आयुक्त मप्र इंदौर – सागर संभाग

अनुभा श्रीवास्तव- आयुक्त, एमडी हस्तशिल्प हाथकरघा विकास निगम- आयुक्त लोक शिक्षण एवं आयुक्त हस्तशिल्प हाथकरघा विकास निगम अतिरिक्त प्रभार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here