सागर। एनीमिया की जाँच को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि रक्ताल्पता या एनीमिया की सही समय पर जांच न हो तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। गर्भावस्था में तो एनीमिया के कारण गर्भवती महिला की जान को खतरा भी हो सकता है इसलिए सही समय पर खून की जांच करायें और उसका उपचार करायें। सलाह में बताया कि गर्भवती मातायें अपनी हीमोग्लोबिन जांच के साथ-साथ खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
स्वास्थ विभाग ने गर्भावस्था के दौरान एनीमिया होने पर महिलाओं को विशेष सावधानी बरतें। यदि किसी महिला में खून की कमी है तो उसे आयरन की गोली दी जाती है। गर्भवती महिला को समय से भोजन करना चाहिए और साथ में फल, हरी सब्जियां, दालें व पोषक तत्व युक्त आहार लेना जरूरी है, जिससे रक्त की कमी न हो और स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। एनीमिया की पहचान हीमोग्लोबिन लेवल जांच करने के बाद की जाती है। हीमोग्लोबिन लेबल 12 ग्राम से ज्यादा है तो एनीमिया नहीं माना जाता। 7 से 10 ग्राम है तो उसे मॉडरेट एनीमिया कहते हैं जिसे खान-पान और आयरन की गोली द्वारा ठीक किया जा सकता है। 7 ग्राम से नीचे उसे सीवियर एनीमिया माना जाता है, जिसकी जांच कर उपचार कराना आवश्यक है। जांच सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क की जाती है।
ख़ास ख़बरें
- 14 / 09 : साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2025): जाने क्या कहते है आपके आपके सितारे..
- 14 / 09 : सागर में भाजपा पार्षद पर युवती ने बंधक बनाकर मारपीट करने के लगाए गंभीर आरोप, SP से शिकायत
- 13 / 09 : पत्रकार समूह बीमा की अंतिम तारीख बढ़ी, प्रीमियम में भी राहत, बोले CM डॉ यादव
- 13 / 09 : अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर सील
- 13 / 09 : सागर जिले का गौरव ऋषभ अवस्थी ने MPPSC परीक्षा 2024 में हासिल किया द्वितीय स्थान
एनीमिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

KhabarKaAsar.com
Some Other News