Monday, December 22, 2025

चैत्र नवरात्रि पर मां बीजासेन को लगाया गया छप्पन भोग, श्रीमती सरोज सिंह ने माता से क्षेत्र की सुख समृद्धि मांगी

Published on

चैत्र नवरात्रि पर मां बीजासेन को लगाया छप्पन भोग श्रीमती सरोज सिंह ने माता से क्षेत्र की सुख समृद्धि मांगी
खुरई। खुरई के किला प्रांगण स्थित मां बीजासेन मंदिर में बुधवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित छप्पन भोग कार्यक्रम में जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
श्रीमती सरोज सिंह ने मां बीजासेन मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। श्रीमती सिंह ने छप्पन भोग माता को अर्पित कर मां बीजासेन से खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर माता की भव्य आरती की गई। इसके पश्चात श्रीमती सरोज सिंह ने उपस्थित श्रृद्धालुओं को छप्पन भोग प्रसादी का वितरण किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह के साथ नगर पालिका खुरई अध्यक्ष श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोना सिंघई, श्रीमती विनीता जी, सुनीता राय, अंजू रैकवार, निर्मला कुशवाहा, माया ताम्रकार, सीमा पाण्डे, सपना विश्वकर्मा, अनीता सिंह, देशराज सिंह यादव, प्रफुल्ल बोहरे, ओमप्रकाश घोरट, धर्मेन्द्र सैनी, अंशुल नामदेव, राजेश उरदौना, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
मालथौन के किला मंदिर में माता की महाआरती हुई, छप्पन भोग लगाया
मालथौन। मालथौन के प्राचीन किला परिसर में स्थित माता के मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माता की महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सागर की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने माता के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। श्रीमती सरोज सिंह ने माता को छप्पन भोग लगाकर उनकी पूजा-अर्चना कर माता से क्षेत्र में विकास और सुख, शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष मालती धर्मेन्द्र अहिरवार, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा देवेन्द्र जैन, राव राजा राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, अजित राय, गोलू राय सहित मालथौन क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Latest articles

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।