एड. राजपूत बने भाजपा कानून एवं विधिक कार्य विभाग सागर के संयोजक

 

एड. राजपूत बने भाजपा कानून एवं विधिक कार्य विभाग सागर के संयोजक

सागर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की अनुमति व भाजपा सागर के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अनुशंसा पर एड. कुंवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत को भाजपा के कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग सागर का संयोजक नियुक्त किया गया है। कुंवर वीरेन्द्र सिंह को भाजपा के कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग सागर का संयोजक नियुक्त किए जाने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं।

इस अवसर पर नवनियुक्त संयोजक एड. कुंवर वीरेन्द्र सिंह ने कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश भाजपा संगठन व जिला भाजपा संगठन ने मेरे जैसे छोटे भाजपा कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर पार्टी के लिए कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं भाजपा परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि अपनी क्षमता, विवेक व पूरी ईमानदारी से पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाहन करूंगा। वीरेन्द्र सिंह ने प्रदेश संगठन, जिला संगठन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा के कानून एवं विधि विभाग प्रदेश संयोजक सन्तोष शर्मा, भाजपा सागर के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top