लापता महिला का शव कुएं में मिला,पुलिस और स्थानीय लोगो ने निकाला शव

लापता महिला का शव कुएं में मिला,पुलिस और स्थानीय लोगो ने निकाला शव

सागर। देवरी थाना अंतर्गत देवरी नगर के पटेल वार्ड में 50 वर्षीय महिला का शव कुएं में उतराता हुआ मिला , देवरी पुलिस थाने में पदस्थ एसआई निशांत भगत ने जानकारी देते हुए बताया की पटेल वार्ड निवासी सहोदरा पति स्वर्गीय जगदीश उम्र 50 वर्ष कल सुबह से घर से लापता थी जिनके परिजनों द्वारा शुक्रवार को दिन भर तलाश करने के बाद शुक्रवार शाम को पुलिस थाना देवरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और शनिवार की सुबह महिला का शव पटेल वार्ड में ही एक कुएं में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव निकाला और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है उन्होंने बताया की महिला हर रोज सुबह फूल तोड़ने के लिए जाती थी कहीं फूल तोड़ते समय उसका पैर कुएं में फिसल गया हो जिससे उसका शव शनिवार को उतराता हुआ दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here