काँग्रेस का आज राजभवन घेराव, महंगाई, अपराध, बेरोजगारी पर प्रदर्शन, भोपाल में रूट डायवर्ट

भोपाल: आज 13 मार्च को भोपाल में PCC चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी राजभवन का घेराव करेगी। जवाहर चौक पर दोपहर 12 बजे जनसभा होगी। इसके बाद कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाएंगे। गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद कांग्रेस खासी नाराज है। आज कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण भोपाल में कुछ रूट्स भी डायवर्ट रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी कांग्रेस विधायकों को पत्र लिखकर ये निर्देश दिए गए हैं कि अपने विधानसभा क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था करें। कांग्रेस संगठन की ओर से सभी विधायकों, पूर्व विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत तमाम प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों को भी लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन मुद्दों को लेकर काँग्रेस सड़को पर-  केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपति गौतम अडाणी के पक्ष में अपनाई गई क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के बाद गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में पड़ गई है। देश में बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप, मर्डर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। लिहाजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उक्त घेराव और विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कसा तंज कांग्रेस द्वारा किए जा रहे राजभवन घेराव पर बोले कि कांग्रेस यह दिखा देना चाहती है कि उसके पास अब मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ झूठ और छल कपट की राजनीति ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें इस तरह काम कर रही हैं कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बता सकती हैं कि किस पंचायत में, किस गांव में हमने क्या काम किया है। किस तरह गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तो भाजपा सरकार जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके लाभ दिला रही है। राज्यपाल का सम्मान करे कांग्रेस प्रदेश।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अगर मैं यह कहूं कि मध्यप्रदेश को पहली बार ऐसे राज्यपाल मिले हैं, जो जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रहे हैं, तो यह गलत नहीं है। राज्यपाल सिकलसेल एनीमिया जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए काम कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। कांग्रेस को तो ऐसे राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए। डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन प्लान बनाया है। प्रदर्शन के दौरान भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा, अटल पथ पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा। भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा से जवाहर चौक और रोशनपुरा की तरफ आवागमन करने वाले वाहन नेहरू नगर चौराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, पीएंडटी चौराहा, टीटी नगर क्रॉस होकर आना-जाना करेंगे। ऐसे ही जहांगीराबाद, पॉलिटेक्निक चौराहा, वीआईपी रोड की तरफ आने-जाने के लिए वाहनों को भारत माता चौराहा से स्मार्ट रोड होकर जाना होगा। रोशनपुरा चौराहे से भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा और अटल पथ की तरफ ट्रैफिक ज्यादा रहेगा। इसलिए सभी प्रकार के लोक परिवहन, माल वाहक, भारी और व्यावसायिक वाहन इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।

http://सागर: गांव में महिला से छेड़छाड़ का मामला, मनचले पर मामला दर्ज https://khabarkaasar.com/2023/03/case-of-molestation-of-a-woman-in-the-village-a-case-was-registered-against-the-miscreant/

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top