सीएम शिवराज सिंह ने डिंडोरी एसपी को हटाने दिए निर्देश, छात्राओं के योन शोषण केस में ढिलाई का मामला

MP: डिंडौरी के मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण के मामले में ढिलाई बरतने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। मामला डिंडोरी के जुनवानी गांव के मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण का मामला सामने आया था।

Ad 1
एसपी डिंडोरी

आरोपी प्राचार्य को थाने से रिहा करने पर थाना प्रभारी विजय पाटले को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री घटनाक्रम और पुलिस की लापरवाही से बेहद नाराज थे। आज उन्होंने इस घटना पर निर्णय लेते हुए डिंडौरी एसपी को हटाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब हैं कि नाबालिग आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पर शुरू से ही लीपापोती करने के आरोप हैं। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी को सामान्य धाराओं का मामला बताकर थाने से रिहा कर दिया गया। जब रिहा किया गया था, उस समय खुद एसपी संजय सिंह ने थाना प्रभारी की कार्रवाई को जायज ठहराते हुए इसे कानून का पालन करना बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here