मप्र में विकास की नई इबारत लिख रही है भाजपा सरकार : यश अग्रवाल

मप्र में विकास की नई इबारत लिख रही है भाजपा सरकार : यश अग्रवाल
– बंडा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुई विकास यात्रा

सागर। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश भर में विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बंडा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में विकास यात्रा का आयोजित हुई। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में ग्रामीणोंजनों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ पत्र भी बांटे गए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजनों का संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि यह आपके विकास की यात्रा है, जिसमें आप अपने क्षेत्र में होने वाले विकास के बारे में जानें और अपनी समस्याओं से भी अवगत कराएं। ताकि आपकी बात प्रदेश सरकार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि हितग्राहियों को लाभ उनके द्वार पर ही मिले और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। विकास यात्रा बंडा विधानसभा की विभिन्न पंचायतों में हुई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, आदर्श मिश्रा, अंकित सनकत, नितिन साहू, मंडल अध्यक्ष कपिल यादव, लोकेश नामदेव, राजू लोधी उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top