श्रीराम को गंगा पार कराने वाले निषादराज जी की जयंती पर शोभायात्रा निकाली

 

सागर। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और भगवान श्रीराम को गंगा पार कराने वाले निषादराज जी की जयंती हर साल की तरह इस वर्ष भी सागर में रैकवार समाज ने भव्यता के साथ मनाई। महाराज निषादराज जी की जयंती पर रविवार सुबह सागर में भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त रैकवार समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा में भगवान श्री राम के साथ निषाद राज संत श्री मौनी महाराज चित्र के साथ झांकियां सजाकर शोभा यात्रा का भ्रमण पूरे नगर में किया।
शोभा यात्रा का शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने तीनबत्ती पर भव्य स्वागत किया। सेवादल परिवार द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
स्वागतकर्ताओं में  सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी,रमाकांत यादव,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,जितेंद्र चौधरी,शैलेंद्र तोमर,अवधेश तोमर,लल्ला यादव,धीरज वाल्मिकी,अंकुर यादव,दीपक कुर्मी,शिवराज पटेल,विजय रैकवार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here