अंधी राफ्टर बस ने मारी निगम कर्मी को टक्कर, मौत

अंधी राफ्टर बस ने मारी निगम कर्मी को टक्कर, मौत

Ad 1

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में हॉक कैंटीन के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार निगमकर्मी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नगर निगम का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास जैन उम्र 43 साल निवासी कृष्णानगर सागर नगर निगम में एनयूएलएम में शाखा का काम देखते थे। वे मकरोनिया अपने घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए नगर निगम के लिए रवाना हुए। इसी दौरान मकरोनिया से सिविल लाइन मार्ग पर हॉक कैंटीन के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक और स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और विकास गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना देख मौके पर लोग जमा हो गए सूचना पर मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान विकास ने दमतोड़ दिया। मामले में मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराया।
मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत ने बताया कि मामले में कार्रवाई कर बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here