विकास यात्रा: राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने चंदनहारी में नल जल योजना का लोकार्पण किया

विकास यात्रा: ग्राम चंदनहारी में घर-घर टोंटी से मिलने लगा पानी
राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने चंदनहारी में नल जल योजना का लोकार्पण किया

विकास यात्रा में राजस्व मंत्री राहतगढ़ के अनेक ग्रामों में पहुंचे
सागर। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा के तहत आज विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम चंदनहारी, हिनोतियाकलां, कोलुआ, जैतपुर और मढदेवरा ग्रामों में भ्रमण किया और विकास गतिविधियो एवं उपलब्धियों को ग्रामीणों के साथ साझा किया। उन्होंने विकास यात्रा में ग्रामीणजनों से संपर्क किया और ग्रामों में लाखों रू. की सौगातें दी। राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम चंदनहारी में 26 लाख रू. की लागत से तैयार हुई नल जल योजना का लोकार्पण किया। चंदनहारी वासियों को घर-घर टोंटी से पानी मिलने लगा है। हनौतियाकलां में 3 लाख रू. की लागत से बनने वाले सीमेन्ट कंकी्रट सडक तथा साढे चार लाख रू के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर श्री बुदेल सिंह मानकी, हरिनारायण तिवारी, विनोद ओसवाल, नरेन्द्र सिंह राजपूत, मनोहर सिंह, राम देवलिया, राम विशाल तिवारी, बबलू बरखेडा, अनुराग पाठक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार वैभव बैरागी, जनपद सीईओ एसके प्रजापति, सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने विकास यात्रा के दौरान कहा कि प्रत्येक गांव में घर-घर टोंटी से पानी मिले इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत सभी गांव में पेयजल के लिए पाईप लाईन बिछाई जा रही है। जिससे महिलाओं को सुविधा होगी और उन्हें अब हेडपंप और कुए तक पानी भरने नहीं जाना होगा। पानी उन्हें अपने घर पर ही मिलेगा।
राजस्व मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि महिलाओं को आर्थिक  रूप  से सशक्त और मजबूत होना चाहिए। उनके हाथ में पैसा होना चाहिए। इसके लिए सरकार लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर रही है। इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार की राशि दी जाएगी। इस तरह एक साल में 12 हजार रू. की राशि दी जाएगी।
सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार रू. की राशि दी जा रही है। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रू. और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4 हजार रू. शामिल है। गरीबो को निःशुल्क खादान दिया जा रहा है। सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रही है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह तथा निकाह योजना में विवाह के लिए 55 हजार रू. की राशि दी जाती है। उज्जवला योजना में रसोई गैस के कलेक्शन दिए गए है।
गंभीर बीमारियों पर होने वाला खर्च का बोझ गरीब आदमी पर न पडें इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। आयुष्मान कार्ड में प्रत्येक परिवार को 5 लाख रू. तक के इलाज का प्रावधान किया गया है। ग्राम चंदनहारी में 205 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए है। इसी तरह हनोतिकलां में 400 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2024 तक सभी गरीबों के पक्के मकान बनवा दिए जायेगे। उन्होंने बताया कि हनौतिकलां में 107 प्रधानमंत्री आवास बनाये जा चुके है तथा 200 और बनना है। इसी तरह चंदनहारी में 56 आवास बन चुके है तथा 77 और बनाये जाने है।
उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में पेड काटने की अनुमति तहसीलदार द्वारा दी जाती थी। अब यह अनुमति ग्राम पंचायत द्वारा दी जाएगी। इससे ग्रामीणों को सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के 10वी. और 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगें तो ऐसे बच्चों को उनकी तरफ से एक हजार की राशि और उनके माता पिता को आंमत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top