यह मध्यप्रदेश का स्वर्णिम काल हैं, जिसमें केवल विकास हो रहा है – यश अग्रवाल

यह मध्यप्रदेश का स्वर्णिम काल हैं, जिसमें केवल विकास हो रहा है – यश अग्रवाल

सागर। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश भर में विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को देवरी विधानसभा के केसली मंडल में विकास यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल भी शामिल हुए। इस दौरान सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों जनों को जानकारी दी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि यह मप्र का स्वर्णिम काल चल रहा है। जिसमें विकास केवल शहरी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं, बल्कि गांव-गांव में हो रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा बांध बनाए गए हैं। ताकि किसानों के लिए सिंचाई का पानी मिल सके। आज गांव-गांव में नल-जल योजना के तहत घर-घर पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, आवास योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से लोगों को समक्ष और संबल बनाने का काम किया है।

भाजयुमो अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि अपने पहले का समय देखा ही होगा। ग्रामीणों क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें कैसी हुआ करती थी। एक स्थान से दूसरी जगह पहुंचने के लिए घंटों लगते थे, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने गांवों को शहरों से जोड़ने का काम किया है। स्वास्थ्य केंद्रों की गांव-गांव खुले हैं। ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इतना ही नहीं, हर एक का सपना होता है कि उनका अपना घर हो। केंद्र और राज्य की सरकार ने ऐसा लोगों को आवास योजना में शामिल कर उनको आवास देने का काम किया है। अग्रवाल ने कहा कि आगामी चुनाव आने वाले हैं, आप सभी को भारी बहुमत के साथ भाजपा को विजय दिलाना है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी सौंपे। कार्यक्रम के बाद भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने केसली मंडल में भाजयुमो की समीक्षा बैठक भी ली।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top