अवैधानिक शादी में पुलिस की दबिश, समारोह से दूल्हा बदल दिया गया

अवैधानिक शादी में पुलिस की दबिश, मौके पर दूल्हा बदल दिया गया

पुलिस ने फिर दी दबिश समझाइस के बाद सुलझा मामला

सागर। जिले में बालिका बधू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और जिज़ मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को लग जाती है तो वह रोक दिए भी दिए जाते हैं पर सूत्र बताते हैं जिले में कई बालिकाएं बधू बन जाती हैं और भनक भी नही लगती

ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बाल विवाह की सूचना पर पुलिस टीम मंडप में पहुंची तो परिवार वालों आननफानन में दूल्हा ही बदल दिया। असली दूल्हे की जगह अन्य युवक को दूल्हा बनाकर पुलिस के सामने पेश कर दिया। लेकिन पुलिस को सूचना मिली थी कि 19 साल के लड़के की शादी कराई जा रही है। पहले तो पुलिस लौट गई। करीब 1 घंटे बाद फिर पुलिस ने मौके पर पहुँची। इस बार परिवार वालों को दूल्हा बदलने का मौका ही नहीं मिला। बता दें, लड़कों की शादी करने की वैधानिक उम्र 21 है।

मामला सागर के बांदरी थाना के ग्राम लिधौरा में 19 साल के लड़के की शादी कराई जा रही थी । कंट्रोल रूम में मुखबिर ने बाल विवाह होने की सूचना दी। खबर मिलते ही एसपी ने टीम मौके पर भेजी। विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड लाइन और बांदरी थाना की टीम लिधौरा पहुंची। जहां बारात लग रही थी। लेकिन दूल्हा और दुल्हन पक्ष को पहले ही भनक लग गई थी कि पुलिस आने वाली है। इससे पहले ही उन्होंने दूल्हा बदल दिया। एक अन्य युवक को दूल्हा बनाकर पुलिस के सामने पेश कर दिया। पूछताछ में पुलिस को संदेह हुआ। परिवार वालों ने पुलिस से बहस भी की। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।
दोबारा पुलिस पहुंची तो मिला असली दूल्हा

टीम ने बताया कि बाल विवाह की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद टीम लिधौरा में पहुंचकर जानकारी ली गई। वहां मौजूद घराती और बरातियों ने दूल्हा बदल दिया था। स्थितियों को देख टीम मौके से वापस लौट आई। करीब 1 घंटे बाद दोबारा मंडप में टीम पहुंची तो असली दूल्हा मिल गया। जिसके उम्र संबंधी दस्तावेज देखे गए तो वह 19 साल का होना पाया गया। जिस आधार पर बाल विवाह रोका गया। परिवार वालों को समझाइश दी कि 21 साल की उम्र होने पर बेटे की शादी कराएं। हालांकि लड़की की उम्र 18 है, जो बालिग है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top