बागेश्वर धाम में एक महिला की अर्जी लगाने के पहले हुआ मौत एक अन्य महिला लापता

0
1

MP: छतरपुर में बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुँची एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। उसके परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। वहीं, फिरोजाबाद से आई एक महिला की पर्ची निकलने से पहले मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से अर्जी लगाने पहुंची नीलम देवी का निधन हो गया। उसके पति का कहना है कि वह लंबे समय से बीमार थी। हम रोज परिक्रमा लगा रहे थे। बीच-बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी। बुधवार को भी उसकी तबियत खराब हो गई थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है। वह आराम से खा रही थी और घूम रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देवकली जयराम निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री नीरज मौर्या 12 फरवरी से लापता है। पिता ओमप्रकाश के अनुसार वह प्रेत दरबार बागेश्वर धाम से गुम हो गई है। उन्होंने कहा है कि उसके बारे में कोई भी सूचना मिलने पर उनके मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा से संपर्क करें। बागेश्वर धाम से लोगों और सामान के गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में बागेश्वर धाम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिन दो गाड़ियां गायब हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here