Monday, January 12, 2026

MP: खेलो इंडिया समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री होंगे, ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित होंगे टीम और खिलाड़ी

Published on

मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 से प्रदेश में पिछले 13 दिन से बने उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न राज्यों के लगभग 6 हजार खिलाड़ियों ने 27 अलग-अलग खेल में पदकों के लिए जी जान लगा दी।

गेम्स का समापन भोपाल की शान बड़े तालाब पर 11 फरवरी की शाम 6.30 बजे से रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।

केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटर श्री गगन नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी।

समापन समारोह के पूर्व शाम 5.30 बजे सभी विजेता खिलाड़ियों का चेंपियन बस में बैठा कर मुख्यमंत्री निवास से बोट क्लब तक भव्य रैली निकाल कर स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

बस के साथ कलरीपायट्टु, गटका खिलाड़ी और एम.एम.ए आर्टिस्ट प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा आरजे अनादि, बाइकर्स, ब्रेक डांसर्स और साइक्लिस्ट विभिन्न प्रस्तुति देंगे। समापन समारोह की शुरूआत नन्हे बांसुरी वादक अनिरवन रॉय की प्रस्तुति से होगी।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। खिलाड़ियों और टीमों को से ओवरऑल ट्रॉफी सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में गेम्स के एंथम “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” पर डांस परफॉर्मेंस होगा।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।