जम्मू कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर गेम्स में सागर के विजेता खिलाड़ियों का विधायक जैन ने किया सम्मान

जम्मू कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर गेम्स में सागर के विजेता खिलाड़ियों का विधायक जैन ने किया सम्मान

सागर। खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दिनांक 10 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित किये गए थे। मध्यप्रदेश कर्लिंग टीम में सागर के 14 खिलाड़ीयों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जिनमे आदित्य राज बिरला, देवांश ठाकुर,साहिल खान, अमन सौदागर, आमिल खान, वैष्णवी सक्वार, आराध्या सिंह राजपूत, आंशिक सिंह राजपूत एवं रिमझिम राय, अविका जाट,सिद्धार्थ यादव, सिद्धार्थ दुबे,अक्षत गुप्ता,ईशान खान शामिल थे।
मध्यप्रदेश कर्लिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सागर के सीनियर कर्लिंग पुरुष टीम ने कांष्य पदक प्राप्त किया एवं जूनियर कर्लिंग बालिका टीम ने भी कांष्य पदक प्राप्त किया। सीनियर पुरुष कर्लिंग टीम में साहिल खान, आदित्य राज बिरला, अमन सौदागर एवं आमिल खान शामिल थे। जूनियर बालिका कर्लिंग टीम में वैष्णवी सक्वार, आराध्या सिंह राजपूत, आंशिक सिंह राजपूत एवं रिमझिम राय ने प्रतिनिधित्व किया एवं कांष्य पदक प्राप्त कर सागर नगर को गौरान्वित किया।
इसी उपलक्ष्य में नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया, साथ ही एसोसिएशन के सचिव अमन सौदागर को भी सम्मानित किया। शैलेन्द्र जैन ने कहा हमे गर्व है सागर के खिलाड़ियों पे जिन्होंने सागर नगर का नाम सारे देश मे रौशन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के माता पिता का भी धन्यवाद किया जिन्होंने अपने बालक एवं बालिकाओ को खेलो प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमने सागर में सिटी स्टेडियम एवं खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं। वह दिन दूर नही जब ओलिंपिक में भी हमारे खिलाड़ी सागर का नाम रोशन करेंगे। जल्द ही आप लोगों के लिए भी कर्लिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक सोहैल खान, विवेक जैन,विक्रम सोनी,प्रासूख जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top