Friday, November 28, 2025

शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह मनुष्य कभी दायित्वों से मुक्त नहीं होता

Published on

spot_img

शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह मनुष्य कभी दायित्वों से मुक्त नहीं होता

सार्थक जीवन वह जो दूसरों के हितार्थ जिया जाए – मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर। मनुष्य जीवन में कभी दायित्वों से मुक्त नहीं होता। होना भी नहीं चाहिए, जीवन में सदैव काम करते रहना चाहिए। यह प्रेरक बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शासकीय उमा विद्यालय ईशुरवारा के प्रभारी प्राचार्य श्री कोमल यादव की सेवानिवृत्ति पर आयोजित भव्य समारोह को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मैंने ऐसे कम ही आयोजन देखें हैं जब किसी की सेवानिवृत्ति पर उनकी सेवाओं का धन्यवाद ज्ञापित करने इतना बड़ा आयोजन हो और इतने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हों। श्री सिंह ने कहा कि यह श्री कोमल यादव का सेवानिवृत्ति समारोह नहीं है बल्कि सम्मान समारोह है। उन्होंने बहुत श्रेष्ठ सेवाएं दीं और लोगों के हृदय में जगह बनाई। इस क्षेत्र में 41वर्ष रहते हुए उन्होंने समाज निर्माण का पुण्य कार्य किया है। ऐसे आयोजनों से सभी शासकीय सेवकों और नागरिकों को अच्छे काम करने की प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जीवन वही है जो दूसरों के हितार्थ जिया जाए। जीवन में कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे मन और आत्मा को संतुष्टि मिले। अपनी क्षमता अनुसार कोई सेवा का कार्य सदैव करते रहना चाहिए। जीवन को एक वृक्ष की तरह परोपकारी होना चाहिए जो नष्ट होने तक वातावरण को पोषित करता और सब कुछ देता रहता है। मंत्री श्री सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात श्री यादव गौसेवा, वृक्षारोपण और शिक्षण जैसे सेवा कार्य करते हुए अपना योगदान समाज को देते रहें।
कार्यक्रम को सांसद राजबहादुर सिंह, एड. श्वेता यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी यादव, रामसिंह यादव, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदकिशोर यादव, कैलाश यादव, भगवती सिंह, शिवराज सिंह किशनपुरा, दिलीप जैन, देवेंद्र जैन, एमडी त्रिपाठी, अनिल सैनी, बलराम साहू ,द्वारका प्रसाद तिवारी,  ओमकार सिंह यादव, रवि यादव बेरखेरी, बुंदेल यादव,प्रशांत पाठक, जयप्रकाश दुबे दिनेश गौतम, रामजी राजपूत, रामगोपाल सोनी कांचरी, सोनू यादव खेलाई, लखन चढ़ार सरपंच जरुआखेड़ा सहित आसपास के कई ग्रामों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest articles

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...

सागर में तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत सागर। 108 आचार्य...

सागर में निर्माणाधीन मकान के तलघर से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त

निर्माणाधीन मकान के तलघर से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त सागर। दिनांक 26/11/2025 को...

More like this

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...

सागर में तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत सागर। 108 आचार्य...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।