Monday, December 22, 2025

भव्य कलश यात्रा के साथ महालक्ष्मी यज्ञ प्रारंभ दिव्य सत्संग आज से, यज्ञ मे दी जाएगी आहूति

Published on

भव्य कलश यात्रा के साथ महालक्ष्मी यज्ञ प्रारंभ दिव्य सत्संग आज से,यज्ञ मे दी जाएगी आहूति

सागर। इतिहास में पहली बार 9 कुंडीय और 9 दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन भोपाल बीना बायपास रोड स्थित बमोरी रेंगुवा में दुबे फार्म हाउस पर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ एवं दिव्य सत्संग से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्रों में, सिर पर कलश लिए चल रही थी । बग्गी में संत श्री देव दास जी महाराज एवं यजमान दुबे परिवार के सदस्य सवार थे।
सागर शहर के ग्राम बमहौरी रैंगुवा में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे एवं उनके परिवार द्वारा पहली बार 9 कुंडीय महायज्ञ एवं 22 फरवरी से संत श्री देव दास जी महाराज के दिव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ के पूर्व यज्ञ एवं कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। यात्रा में बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे ।यात्रा में शामिल बग्गी पर दिव्य सत्संग के कर्ता पंडित देव दास जी महाराज एवं अन्य बगगियों पर यजमान दुबे परिवार के सदस्य सवार थे। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई बमहोरी रेंगुवा ग्राम स्थित सिद्ध धाम हनुमान मंदिर पहुंची जहां शोडषोपचार पूजन, वरुण पूजन,ब्रमहकूप पूजन हुआ। तत्पश्चात यजमान की क्रियाओं के तहत स्नान में दस विधि स्नान, प्रायश्चित संकल्प, पंचांग पूजन की क्रियाएं पंडितों द्वारा विधि विधान से संपन्न कराई गई। ब्रह्मकूप से कलश यात्रा वापस महालक्ष्मी यज्ञ स्थल पहुंची जहां विधि विधान से षोडषउपचार पूजन विधान के साथ यजमानों एवं पंडित पुरोहितों का मंडप प्रवेश हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आज हुए कार्यक्रम
श्री नव कुंडी महालक्ष्मी यज्ञ 22 फरवरी बुधवार को सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात दोपहर 2:30 बजे से संत देव दास जी (बड़े महाराज) के सानिध्य में दिव्य सतसंग का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा में मुख्य यजमान अजय दुबे, पंडित प्रताप नारायण दुबे,अंकित दुबे, अनिल तिवारी, भरत तिवारी, पंडित राम चरण तिवारी, मदन गोपाल शास्त्री, मस्तराम घोसी, सुशील पांडे, संजय चौबे,पप्पू तिवारी, राम शर्मा इंद्रजीत दुबे ,कपिल स्वामी, बसंत चौरसिया, उमेश सराफ, रत्नेश रावत, राघवेंद्र नायक, कुंज बिहारी, योगेश दीक्षित, रामकुमार सुमरेडी आदि शामिल हुए।

Latest articles

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।