खेलो इंडिया: वेटलिफ्टिंग में निकिता ने बाजी मारी, कोविक्षा ने जीता रजत

MP: बास्केटबाल कॉम्पलेक्स में जारी भारोत्तोलन में लड़कियों के वर्ग में 59 किग्रा में निकिता कमलाकर (महाराष्ट्र) ने बाजी मारी।

सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश) दूसरे और बी. हरिका (आंध्रप्रदेश) तीसरे स्थान पर रही।

इसी तरह 64 किग्रा वर्ग में भावना (हरियाणा) ने स्वर्ण और एल. कोविक्षा (पुडुचेरी) रजत पदक जीतने में सफल रही। सुषमा देवी (उत्तर प्रदेश) तीसरे स्थान पर रही।

लड़कों के मुकाबलों में 73 किग्रा में शिवा चौधरी (दिल्ली) ने पहला और प्रबल प्रोतीम गोगोई (असम) ने दूसरा स्थान पाया। साईराज परदेसी (महाराष्ट्र) को तीसरा स्थान मिला।

लड़कों के 81 किग्रा में लालरुआतफेला (मणिपुर) ने रजत और नकुल गोस्वामी उत्तरप्रदेश ने कांस्य पदक जीता।

 

भारोत्तोलन – लड़कियाँ के मुकाबले

59 किग्रा – 1. निकिता कमलाकर (महाराष्ट्र) (स्नैच- 73 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-104 किग्रा, कुल – 177 किग्रा ( 2. सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश), (स्नैच- 78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 98 किग्रा, कुल – 176 किग्रा), 3. बी. हरिका (आंध्र प्रदेश), (स्नैच – 77, क्लीन एंड जर्क – 94, कुल – 171 किग्रा)

64 किग्रा-1. भावना (हरियाणा) (स्नैच- 83 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-101 किग्रा, कुल – 184 किग्रा) 2. एल. कोविक्षा (पुडुचेरी), (स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 96 किग्रा, कुल – 172 किग्रा), 3. सुषमा देवी (उत्तर प्रदेश), (स्नैच – 74, क्लीन एंड जर्क – 98, कुल – 172 किग्रा)

लड़कों के मुकाबले-

73 किग्रा – 1. शिवा चौधरी (दिल्ली) (स्नैच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-150 किग्रा, कुल- 269 किग्रा), 2. प्रबल प्रोतीम गोगोई (असम), (स्नैच- 114 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 151 किग्रा, कुल – 265 किग्रा), 3. सांईराज परदेसी (महाराष्ट्र) (स्नैच – 115, क्लीन एंड जर्क – 147, कुल – 262 किग्रा)

81 किग्रा – 1. वालूरी अजय बाबू (मध्यप्रदेश) (स्नैच-135 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-162 किग्रा, कुल- 297 किग्रा), 2. लालरुआतफेला (मणिपुर), (स्नैच- 124 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 156 किग्रा, कुल – 280 किग्रा), 3. नकुल गोस्वामी (उत्तरप्रदेश (स्नैच – 118, क्लीन एंड जर्क – 145, कुल – 263 किग्रा)

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top