कमलनाथ का पुतला दहन, भाजपा काँग्रेस हुई आमने सामने

0

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की, जमकर हुई नारेबाजी

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहकर प्रदेश वासियों के अपमान के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा, एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। भाजयुमो कार्यकर्ता जब पुतला लेकर कांग्रेस कार्यालय के सामने से निकल रहे थे उस समय बड़ी संख्या में एकत्र कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें कार्यालय के सामने से जाने के लिए मजबूर कर दिया। नारेबाजी और झड़प के बीच पुलिस प्रशासन ने भी हस्तक्षेप किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
गुरुवार शाम तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का पुतला जलाने आये भाजपा कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई पार्षद गणों ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों की अगुवाई में जमकर खदेड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला कांग्रेस कार्यालय के सामने जलाने की मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने मांग करते हुए कहा कि न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जिला सागर के द्वारा घोषित प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने वालों पर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 का खुला उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज किया जा कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here