महाविद्यालय में ₹353.9 लाख में बने अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण आज- विधायक लारिया

समाजसेवी गुलझारीलाल जैन द्वारा दो करोड़ की दान राशि से निर्मित खेल परिसर

353.9 लाख में बने अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण

सागर। शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग सागर में समाजसेवी दानवीर गुलझारीलाल जैन द्वारा दो करोड़ की दान राशि से मकरोनिया महाविद्यालय बड़तूमा में खेल परिसर का निर्माण कराया गया है। यहीं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 353.9 लाख की राशि से 6 अतिरिक्त कक्षों का भी निर्माण कराया गया है। जिसका विधिवत लोकार्पण प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नरयावली विधानसभा क्षेत्र विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर द्वारा पदभार ग्रहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकरोनिया के लिए यह सौगात है। यहां खेल स्थानों और सुविधाओं अभाव था। यह समाजसेवी दानवीर श्री गुलझारीलाल जी जैन के द्वारा दी गई दान राशि से संभव हो सका। वे प्रचार-प्रसार से काफी दूर रहते है। हम लोगों के आग्रह पर उन्होंने दो करोड़ रूपये की राशि इस खेल परिसर के लिए दी। हम लोगों का प्रयास था कि यह परिसर गुलझारीलाल जी के नाम से हो, लेकिन उन्होंने इसकी सहमति नही दी। उनके द्वारा कराया गया यह कार्य चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए। इस खेल परिसर में बैडमिंटन कोर तैयार है और चार अतिरिक्त कमरे बनाये गए है। जिनमें खेल गतिविधियां चलेंगी। कल लोकार्पण के बाद यह बच्चों और जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में समाजसेवी गुलझारीलाल जैन, पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, पार्षद बलवंत सिंह ठाकुर, विवेक सक्सेना, निषांत आठया, पार्षद प्रतिनिधि दिनेष दक्ष, सोनी यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य एसी जैन उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top