मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर में बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त कर आर्थिक सहायता की घोषणा की

0

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर में सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार की सुबह इंदौर से छतरपुर जा रही बस के सागर जिले की निवार घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से परिवारजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रूपये, गंभीर घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि देने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here