डीजे से अशांति पर शांति समिति की बैठक में कलेक्टर का निर्णय, एसपी बोले रैलियों में नशा न करे

सागर। जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि आगामी दिनों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के त्योहार हैं। त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को रंग न लगाएं। अनजान व्यक्ति को रंग लगाने से विवाद की स्थिति निर्मित होती है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन अपने पारंपरिक स्थान व तरीके से करें।

सभी धार्मिक स्थानों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। त्योहार पर वाहन रैलियों व चल समारोह निकालने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगी अनुमति में दी जाने वाली शर्तों का पालन करना होगा। मैरिज गार्डन में डीजे का उपयोग नहीं हो कलेक्टर आर्य ने पुलिस अधिकारियों और अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समय परीक्षा का समय चल रहा है। किसी भी स्थिति में मैरिज गार्डन व अन्य समारोह में डीजे का उपयोग न हो। उन्होंने कहा कि तेज गति से बजने वाले वाद्ययंत्र भी प्रतिबंधित रहें, इसकी लगातार मानिटरिंग की जाए। होलिका दहन के समय फायर ब्रिगेड अलग-अलग स्थानों पर तैनात की जाएं। होलिका दहन के समय विद्युत तारों का विशेष ध्यान रखा जाए। त्योहार पर नशे का सेवन न करें

पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि त्योहार पर किसी भी चल समारोह व वाहन रैली में नशे का उपयोग न करें। वाहन रैली में केवल दो व्यक्ति समिति गति से वाहनों को चलाएं। धुड़ेरी व रंगपंचमी के दिन निकलने वाली चल समारोह में किसी भी प्रकार का नशा का सेवन न करें। नशे में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समाजजन और अधिकारी मौजूद थे। वाहन रैली निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाए। होलिका दहन समितियां और वाहन रैली समितियां संबंधित थानों में जाकर अनुमति लें रैली व चल समारोह में चलने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी लिखित में दें।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top