सागर के वर्णी कॉलोनी में चली गोली, लेनदेन का सामने आया विवाद

सागर के वर्णी कॉलोनी में चली गोली, लेनदेन के विवाद में गोली से घायल मधुसूदन गुरु

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र की वर्णी कॉलोनी में देर शाम लेनदेन के विवाद में गोली चल गई। गोली व्यक्ति के पैर में लगी है। फायर की आवाज सुन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। देर रात तक कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश करती रही आरोपी जैसीनगर तरफ का होना बताया जा रहा हैं, पुलिस अपने स्तर से मामलें को संज्ञान में लेकर कार्यवाई कर रही हैं वारदात स्थल को सील कर दिया गया हैं, डॉ को घायल के पैर में गोली मिलने की जानकारी हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात वर्णी कॉलोनी स्थित देहाती एसोसिएट्स में गोली चलने से सनसनी मच गई। गोली मधुसूदन गुरु को बांये पैर में लगी है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल के बयान लिए हैं।

गोली मारने वाले का नाम दीपक शुक्ला बताया जा रहा है। वह घायल का पुराना परिचित है। किसी प्रॉपर्टी के लेनदेन का विवाद होने की बात सामने आ रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। गोली लगने से घायल हुए मधुसूदन गुरू ने फिलहाल अचेत अवस्था मे बताया गया हैं।

कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर का कहना हैं गोली चलने की वारदात को जांच में लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है घायल अभी बयान देने की स्थिति में नही हैं कोई FIR फिलहाल दर्ज नही हुई हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top