श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है – यश अग्रवाल

0
1

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की पुष्पांजलि

श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है – यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला और भाजयुमो के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद की विचारधारा के जनक एवं महान विचारक थे। वह एक सच्चे देशभक्त होने के साथ-साथ गहन विचारक और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक थे। पंडित दीनदयाल जी के सिद्धांतों ने कई लोगों को देश तथा वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और वह सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन और व्यक्तिव अनुकरणीय है। वह देश के लिए ही जिए और देश के लिए प्राण दे दिए।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। उनके सपनों को साकार करने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने और उनके विकास के व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार काम कर रही हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे। भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में देखना चाहते थे। केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकार उनके इसी विचारधारा को आगे बढ़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here