Monday, January 12, 2026

भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में सावित्री बाई फुले की जंयती पर बालिकाओ को वितरित की पठन-लेखन सामग्री

Published on

भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में सावित्री बाई फुले की जंयती पर बालिका को वितरित की पठन-लेखन सामग्री

सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई – यश अग्रवाल

गजेंद्र ठाकुर ✍️। सागर। क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुलेजी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने अनुसूचित जाति छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सावित्री बाई फुलेजी के व्यक्तित्व व कृतित्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी और बालिकाओं को पठन-लेखन की सामग्री भी वितरित की।

कार्यक्रम के संबोधित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कई बालिकाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थीं। जिन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई। 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के नायगांव में जन्मी सावित्रीबाई फुले ने जाति और लिंग पर आधारित भेदभाव के खिलाफ भी लंबी लड़ाई लड़ी। साथ ही उन्होंने अपने पति समाज सुधारक ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर पुणे में पहला कन्या विद्यालय भी खोला था। उनका महिला शिक्षा और सशक्तिकरण में अहम योगदान है।

भाजयुमो अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और मप्र में शिवराज सिंह की सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत न केवल बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार दिया, बल्कि उनके अधिकारों की भी रक्षा करने का काम कर रही है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारत्मक सोच को बढ़ावा देना है। ताकि वे भी पढ़ सके आगे बढ़ सकें। मप्र में शिवराज सिंह चौहान की सरकार भी लाड़ली लक्ष्मी योजना, लैपटॉप, साइकिल आदि कई योजनाओं को चलाकर बेटियों को सशक्त करने का काम भी कर रही है। आज इस स्कूल की कई बेटियां आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, अफसर समेत अन्य कई क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा को लेकर संवेदनशील है। इसी के चलते अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस दौरान जिला महामंत्री श्री भानु राजपूत जी जिला उपाध्यक्ष श्री प्रतीक चोकसे जी, श्री शुभम नामदेव जी श्री अर्जुन सूर्यवंशी जी, श्री नितिन साहू जी मंडल अध्यक्ष श्री विकाश केसरवानी जी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।