दो दर्जन लोगों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

भेलैंया ग्राम के दो दर्जन लोगों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली
सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह के समक्ष मालथौन विकासखंड के भैलैंया ग्राम के दो दर्जन ग्रामजनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मंत्री  भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ये सभी ग्रामजन सागर स्थित मंत्री कार्यालय आए जहां सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलराम सिंह और बरोदियां कलां पार्षद गोविंद सिंह परसोन के नेतृत्व में आए भैलेंया के इन नवागत कार्यकर्ताओं ने बड़े पुष्पहार से मंत्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया। मंत्री श्री सिंह ने भाजपा में शामिल हुए नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया और सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करने का संदेश दिया।
भाजपा में शामिल होने वालों में भेलैंया ग्राम से श्रीमती रीना सुखपाल सिंह लोधी, सुखपाल सिंह लोधी, रोशन सिंह लोधी, अनंत सिंह लोधी, मुन्नालाल अहिरवार,, रामगोपाल अहिरवार, जहीर खान, दशरथ राजपूत, छोटेलाल  काशीराम अहिरवार, गुलाब अहिरवार, भीकम अहिरवार, प्रहलाद  अहिरवार, जाहर सिंह, परमानंद, मोहन सिंह, श्यामलाल, शोभाराम, भगोले सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here