खेलों में भी ब्राइट फ्यूचर और ढेर सारे कैरियर विकल्प हैं जिनमें युवा कैरियर बना सकते- प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार
खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बंडा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ
सागर। खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा बंडा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों समेत मैदान में उपस्थित युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि सभी को यह समझना चाहिए कि सबके अंदर कोई न कोई टैलेंट जरूर होता है। चाहे वह पढ़ाई में हो या फिर खेल हो
वैसे खेल को लेकर पुरानी कहावत है कि खेलोगें, कूंदोंगे तो बनोगे खराब, लेकिन अब ऐसा नहीं है। खेलकूद से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वास्थ्य होते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल में असीमित अवसर हैं। खेलों में भी ब्राइट फ्यूचर है और ढेर सारे कैरियर विकल्प भी, जिनमें जाकर युवा एक पेशेवर खिलाड़ी या कोच बनकर और आफ-फील्ड खेल प्रबंधन क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश के गांव गांव में अब खेल मैदान है।
जिनके बन जाने से युवा सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि में भर्ती की तैयारी अपने गांव में ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह के लिए हृदय से आभारी रहूंगा |
खेलों द्वारा सामूहिक चेतना का भी विकास होता है- यश अग्रवाल
भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं। खेल हमें खेलने की प्रक्रिया में बहुत कुछ सिखाते हैं। जो हमारे शारीरिक, मानसिक और व्यक्तिगत विकास में एक आवश्यक कारक के रूप में कार्य करता है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि खुले मैदानों में खेलने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे मानवीय मूल्यों का विकास होता है। इसके साथ ही खेलों द्वारा सामूहिक चेतना का भी विकास होता है। इसलिए कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।
कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अंकित आर्य, शोभित शर्मा, बंडा मंडल के अध्यक्ष विवेक मिश्र, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कपिल यादव, शोभित शर्मा, जिला महामंत्री भानु राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक चोकसे हरिओम भट्ट जिला कार्यालय मंत्री आदर्श मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी शुभम नामदेव नितिन साहू, अर्जुन सूर्यवंशी मनोज सांधेलिया, दीपक मिश्रा, अंकित संकत, मंडल अध्यक्ष राहुल वैद्य, विकास केशरवानी , निखिल अहिरवार, सौरभ ठाकुर, वैभव करण, नमन मिश्रा, रिंकू विश्वकर्मा, लोकेश नामदेव एवं युवा मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।