SAGAR: राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

गजेंद्र ठाकुर। सागर। जिले में स्वामी विवेकानंद की जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर पीटीसी ग्राउंड में स्कूली बच्चों का सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, योग गुरु विष्णु आर्य, भगत सिंह, संजय यादव मोंटी, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मनीष वर्मा, ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, उप संचालक प्राची जैन, अरविंद्र जैन, डॉ आशुतोष गोस्वामी, डॉ गिरीश मिश्रा, डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी, सीजी फिलप, जिला खेल अधिकारी संजय दादर, आनंद गुप्ता, सीएम राइस स्कूल की छात्राएं उत्कृष्ट विद्यालय सहित सागर नगर की विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्राचार्य शिक्षक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि योग करने से शरीर और मन दोनों स्वास्थ्य रहते हैं। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करते है तो अन्य किसी एक्ससाईज की आवष्यकता नहीं होगी। आप स्वस्थ्य और निरोग रहेगें। उन्होंने बताया कि 1997 में जब वे जापान गये थें तो उन्होंने जापान में लोगों को योगाभ्यास करते हुए देखा। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था, कि उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक आपका लक्ष्य प्राप्त न हो जाये।
कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन ने विवेकानंद जंयती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग को आज भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में योग के महत्व को अंगीकार किया गया है। यह व्यक्ति को स्वास्थ्य की दृष्टि से अदभुत लाभ प्रदान करता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम से हुआ। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद के षिकागों में दिए गए भाषण के अंश, मध्यप्रदेश गान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास और प्राणायाम किया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top