सागर: बड़ा व्यापारी फरियादी, कोतवाली पुलिस ने दिखाई तत्परता भोपाल से पकड़ा जालसाज

बड़े व्यापारी का मामला, तत्परता से सुनी गई फरियाद

जालसाजी करने वाले आरोपी को भोपाल से पकड़ लाई कोतवाली पुलिस

गजेंद्र ठाकुर-9302303212

सागर। कोतवाली थाना अंतर्गत 27 लाख रुपए की ठगी करने वाले फरार एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भोपाल से पकड़ लिया है।
माल सप्लाई के नाम पर सागर के व्यापारी से करीब 27 लाख रुपए की जालसाजी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पुरुषोत्तम प्रजापति को भोपाल में दविश देकर गिरफ्तार किया है। मामले में फरार एक अन्य आरोपी सूरज शर्मा अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सागर के वर्णी कालोनी सागर निवासी फरियादी गौरव जैन ने 29 जुलाई 2022 को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि रायपुर छत्तीसगढ़ के फर्म सागर स्टील के प्रोप्राईटर हिमांचल सिंह नाम के व्यक्ति से उसने व्यापार शुरू किया था। गोरब जैन ने रायपुर की फर्म से 63 लाख रुपए का व्यापार किया जिसमें से फर्म द्वारा करीब 35 लाख रुपए का माल ही सप्लाई किया गया। इसके बाद रायपुर की फर्म द्वारा पैसा लेने के बाद भी माल नहीं भेजा गया। गौरव जैन ने जब इसका पता किया तो उसे पता चला कि प्रोपराईटर का नाम हिमांचल सिंह नहीं बलकि अविनाश प्रजापति है। जोकि भोपाल में रहता है। अविनाश का साला सूरज शर्मा भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं बताया गया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अविनाश पिता पुरुषोतम प्रजापति को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top