विधायक कप खेल महोत्सव 2023 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर
सागर। सागर विधान सभा क्षेत्र में 27 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक चलने वाले विधायक कप खेल महोत्सव 2023 का विधिवत भव्य रंगारंग शुभारंभ पी.टी.सी. मैदान से किया गया था। खेल महोत्सव के दूसरे दिन विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रतियोगिता स्थल पर सिटी स्टेडियम, वात्सल्य स्कूल मैदान, पी.टी.सी. मैदान, खेल परिसर, अटल पार्क आदि जगहों पर पहुँचकर चल रही खेल प्रतियोगिताओं का जायजा लिया एवं खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। उल्लेखनीय है कि, इस खेल महोत्सव में कबड्डी, बॉलीबाल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, हॉकी, एथेलेटेक्स, राईफल शुटिंग, मलखंम, हैंडवाल, रस्सा कसी, बैडमिंटन, शतरंज, तैराकी, कूडो, ताईक्वांडो, टेबिल टेनिस आदि खेलों को शामिल किया गया है। विधायक कल खेल महोत्सव का समापन 29 जनवरी 2023 रविवार को सायं 4 बजे पी.टी.सी. मैदान से किया जायेगा।
रोप मलखंम जुनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनम सिंह ठाकुर, द्वितीय स्थान मनोरमा गौड़, तृतीय स्थान पर नंदनी गौड़ रही। रोप मलखंम सीनियर बालिका वर्ग (ओपन) प्रथम स्थान आरती जैन, द्वितीय स्थान खुशबू कोरी, तृतीय स्थान पर सोनम पटैल रही।
पोल मलखंम जुनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान अमन प्रजापति, द्वितीय स्थान हिमांशु कुशवाहा, तृतीय स्थान सुमित चढ़ार ने प्राप्त किया। पोल मलखंम सीनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान योगशे रैकवार, द्वितीय स्थान अनुज ठाकुर, तृतीय स्थान पर आर्यन प्रजापति रहे।
हेंगिंग मलखंम जुनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान शुभ साहू, द्वितीय स्थान राज कोरी, तृतीय स्थान चुन्नीलाल कोष्टी ने प्राप्त किया। हेंगिंग मलखंम सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मनीष पटैल, द्वितीय स्थान मोहित कुशवाहा, तृतीय स्थान पर जयदीप रैकवार रहे।
हॉकी का सेमीफाईल मैच सागर बॉयस एवं न्यू च्वाईस के बीच खेला गया, जिसमें सागर बॉयस ने शानदार जीत दर्ज कर फाईनल मं प्रवेश कियां।
खो-खो स्कूल बालिका वर्ग में एक्सीलंेस स्कूल विजेता रही एवं उत्कर्ष पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही।
खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में यू.टीडी. की टीम विजेता रही एवं आटर््स एण्ड कॉमर्स कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
खो-खो सीनियर बालिका वर्ग में उत्कर्ष पब्लिक स्कूल रही एवं लांसर कॉन्वेंट स्कूल उपविजेता रही।
खो-खो सीनियर बालिका वर्ग (ओपन) में गर्ल्स एक्सीलंेस कॉलेज विजेता एवं एन.सी.सी. गर्ल्स कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
शतरंज पुरूष (ओपन) प्रथम रैंक यशपाल अरोरा, द्वितीय रैंक अनिरूद्ध, तृतीय रैंक पर आर्दश यादव रहे।
शतरंज पुरूष (60 प्लस आयु वर्ग) प्रथम रैंक डॉ. अरविन्द गोस्वामी, द्वितीय रैंक सुरेश चन्द्र, तृतीय रैंक ललित पाडीवाल ने प्राप्त की।
शतरंज महिला (ओपन) प्रथम रैंक हिमांशी कुर्मी, द्वितीय रैंक मुस्कान जैन, तृतीय रैंक पर हनी गुप्ता रही।
बाकी खोलों की प्रतियोगितायें देर रात तक चलती रही।
खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों की व्यवस्थाओं में प्रमुख रूप से नितिन बंटी शर्मा, प्रासुक जैन, आकाश प्रजापति, राजेश कुशवाहा, रामकुमार सेन, अमित राठौर, प्रभुदयाल साहू, आकाश ठाकुर, अमित नामदेव, श्रीमति जयश्री चढ़ार, अमित कछवाहा, निखिल अहिरवार, नासिर खान, अंकित विश्वकर्मा, प्रीतम पटैल, कैलाश हसानी, नीरज शर्मा, राहुल रैकवार, रिंकू राज, अनुज साहू, फूलचंद पटैल, शिरीश ठाकुर, देवाशीष दुबे, विकास केशरवानी, बंशी महेश केशरवानी, यशवंत चौधरी, अमित केशरवानी, हरलाल अहिरवार, अश्विनी तिवारी, शुभम बाला गोस्वामी, एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।