नववर्ष के मौके पर कांग्रेस ने “नया साल नई सरकार” के नारे के साथ शहर में निकाली “संकल्प यात्रा”
गजेंद्र ठाकुर✍️9302303212
सागर। नववर्ष के प्रथम दिवस से ही कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जमकर लड़ाई कर सत्ता से बेदखल करने का इरादा कर लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर संपूर्ण प्रदेश में नववर्ष के मौके पर “नया साल नई सरकार” के नारे के साथ संकल्प यात्रा निकाली गई। नव वर्ष के मौके पर इस दौरान सागर में भी संकल्प यात्रा शहर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तीन बत्ती से प्रारंभ हुई जो कि शहर के कटरा बाजार से राधा तिगड्डा होते हुए सब्जी मंडी में गांधी प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई , यात्रा समाप्ति पर कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान गाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नमन किया इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित राम जी दुबे ने किया। संकल्प यात्रा हेतु शहर कांग्रेस प्रभारी अंजू बघेल द्वारा शहर कांग्रेस नेता अमित रामजी दूबे, चक्रेश सिंघई , पारितोष कटारें , आशीष ज्योतिषी, एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारियां दी गई थी कार्यक्रम के दौरान इन सभी नेताओं एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी पालन किया। नव वर्ष के मौके पर संपूर्ण प्रदेश में निकाली गई संकल्प यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि साल 2022 हमसे विदा ले रहा है आज ऐसा कोई परिवार नहीं होगा जो महंगाई से त्रस्त ना हो, लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है, महिलाओं एवं बच्चियों पर अत्याचार और अपराध के ग्राफ मैं मध्य प्रदेश लगातार चार साल पहले नंबर पर रहा है, एनसीआरबी की रिपोर्ट में आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है भाजपा के कुशासन के खिलाफ अब जनता परिवर्तन चाहती है वह भी हमारे साथ साल 2023 में परिवर्तन के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार में प्रत्येक वर्ग परेशान है जनता द्वारा 2018 में कांग्रेस की सरकार का गठन किया गया था लेकिन खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाकर भाजपा ने जनता के मत का अपमान किया था, वर्तमान में अब हर वर्ग चाहे वह किसान हो, नौजवान हो, महिला हो, सब परिवर्तन चाहते है नववर्ष के दिन हमने यह संकल्प लिया है और हमारे साथ प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता ने यह संकल्प लिया है कि 2023 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालो में कैलाश सिंघई, सुरेंद्र सुहाने, रेखा चौधरी, जितेंद्र सिंह चावला, जगदीश यादव, शारदा खटीक, रामजी दुबे,राकेश राय, शरद पुरोहित, हेमराज रजक, गोवर्धन रैकवार, ऋषभ जैन,मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचौरी, राजकुमार पचौरी,सिंटू कटारे, महजबीन अली, अंकलेश्वर दुबे, पप्पू गुप्ता,जितेंद्र रोहन, विजय साहू, आशीष ज्योतिषी, महेश जाटव, संदीप सबलोक, शिवराज लडिया, ओमकार साहू, इम्तियाज हुसैन, दीनदयाल तिवारी, जाहिद ठेकेदार, राजा सेन, अवधेश तोमर, शैलू तोमर, मुकेश खटीक, ऋचा सिंह गौंड, राहुल चौबे,अशरफ ख़ान, समीर खान,सुनील पावा, अनिल दक्ष, प्रदीप पांडेय, हीरालाल चौधरी, रूपेश जाडिया, शफीक राईन,जितेन्द्र चौधरी, अलीम ख़ान तज्जू, सागर साहू, प्रदीप जैन, पवन जाटव, रोहित मांडले, रजिया ख़ान, मानसिंह अहिरवार, साजिद राईन, रईस मोनू भाईजान, बंटी पंथी, तरुण कन्नू कोरी,जैद ख़ान, चक्रेश रोहित, धीरज वाल्मीकि, भूरे खटीक, शाहरुख खान रिंकू, आदिल राईन, रीतेश रोहित, आशीष चौरसिया, सारिक भोला,महेश अहिरवार, धनसिंह अहिरवार, रसीद खान, फरीद शेर खां, डा • रवि, विनोद घारू, वीरेंद्र राजे, कुंजीलाल लडिया, मनोज उपाध्याय, कमलेश चौधरी, रामगोपाल खटीक, बंटी टेलर, शहजाद निहारिया, राहुल खटीक, ब्रजेंद्र नगरिया, वीरू चौधरी, रीतेश चौधरी, हरिशंकर केशरी, आमिर वीरू, समीर खान, नदीम खान, एवम आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहें।