पत्नी के वियोग में युवक ने फांसी के फंदे पर झूल गया,मौत
सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खिरिया में एक युवक ने पत्नी वियोग में रविवार सोमवार की दरम्यानी रात घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना सोमवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कर्रापुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खिरिया निवासी धर्मेन्द्र पिता फेरन सींग दांगी 32 वर्ष ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी आठ साल पहले मर गई थी। तभी से वह परेशान रहता था। साथ ही उसी समय से अधिक शराब पीने लगा था। रविवार की रात में ही वरमान से आया था और आकर खाना पीना कर सोने चला गया था। जिसके बाद उसने कब यह कदम उठाया इसका किसी परिजन को पता नहीं है।

