8 फरवरी को सागर में दिव्यता एवं भव्यता के साथ संपन्न होगा संत रविदास महाकुंभ: लाल सिंह आर्य

8 फरवरी को सागर में दिव्यता एवं भव्यता के साथ संपन्न होगा संत रविदास महाकुंभ: लाल सिंह आर्य

सागर। भारतीय जनता पार्टी संत रविदास महाकुंभ का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम कजलीवन मैदान में रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सागर पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने बताया कि संत रविदास महाकुंभ में साधु संतों के समागम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 22 हजार 800 ग्राम पंचायतों में संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। साथ ही आगमी 8 फरवरी को सागर में चौथी बार संत रविदास महाकुंभ का आयोजन होगा। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है।

कार्यक्रम के चलते 1 फरवरी को प्रदेश में जिला स्तरीय, 2 फरवरी को विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की जाएंगी। 3 फरवरी से लगातार सभी जनप्रतिनिधि अनूसूचित जाति की सेवा बस्तियों में जनसंपर्क कर बैठक करेंगे। साथ ही पीले चावल देकर लोगों को महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए हैश टैग सबके संत रविदास भी जारी किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सागर संभाग प्रभारी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा प्रभारी पंकज जोशी, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक प्रदीप लारिया, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन और अन्य नेता मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top