SAGAR: भूमाफिया से एक करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी जमीन कराई गई इस तरह खाली

भूमाफिया से एक करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी जमीन कराई गई खाली

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश पर कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा जिले में भू माफियाओं सहित अन्य माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में बंडा विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश नायक एवं तहसीलदार गोपाल शरण पटेल के द्वारा कार्रवाई की गई ।
तहसीलदार गोपाल शरण पटेल ने बताया कि तहसील बंडा अंतर्गत नगर बंडा के वार्ड क्रमांक 6 में भू माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाही की गई। ग्राम बंडा का पटवारी हल्का नंबर 43 की शासकीय भूमि खसरा नंबर 823 /1 कुल रकबा 6.58 हे मैं से कुल 20000 वर्गफुट में मनोज पिता कंछेदी लाल द्वारा किया गया अतिक्रमण जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया इस भूमि की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here