MP: बिजली कर्मचारी 21 से फिर जायेगे हड़ताल पर, वादाखिलाफी से आक्रोशित हैं

बिजली कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक भोपाल में संपन्न हुई।

दिनांक 21 जनवरी 2023 से बिजली आउटसोर्स/संविदा/तकनीकी कर्मचारी संयुक्त संगठन कामबन्द हड़ताल पर जाएंगे।
पीएस के आश्वासन 5 जनवरी को स्थगित हुई काम बंद हड़ताल 21 जनवरी को 2023 से अनिश्चित कालीन काम बंद हड़ताल होगी।
संगठन ने बताया कि आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को संयुक्त संघठन की बैठक भोपाल स्थित एमपी नगर होटल रॉयल स्तर में आयोजित की गई। जिसमे सर्वसहमति से कामबंद हड़ताल की घोषणा की गई। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बिजली हाउस और संविदा कर्मचारी संगठनों से चर्चा नहीं होती है तथा उनके तीन सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होता है तो सभी कर्मचारी संगठन एक साथ कामबंद हड़ताल पर जाएंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश आउटसोर्स संगठन की ओर से राहुल मालवीय, मनोज भार्गव, शिव नारायण राजपूत संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर, तकनीकी संघ से शंभूनाथ सिंह, हरेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top