MP: पूर्व सरपंच और सचिव पर 5-5 हजार का इनाम, पुलिस कर रही तलाश

0
1

पूर्व सरपंच और सचिव पर 5-5 हजार का इनाम, पुलिस कर रही तलाश

सागर। मेनवाराकलां के पूर्व सरपंच राजकुमार सिंह और सचिव कमलेश साहू पंचायत में 1 करोड़ 31 लाख 97 हजार रुपए के गबन के आरोपो के चलते फरार हैं। जिसपर मामला राहतगढ़ थाना में पंजीबद्ध हैं एसपी तरुण नायक ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। राहतगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट पर पूर्व सरपंच व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

मैनवाराकलां के पूर्व सरपंच राजकुमार सिंह , सचिव कमलेश साहू निवासी बिचपुरी ने लोकसेवक रहते शासकीय राशि का दुरुपयोग किया है। बिना कार्य कराए खाते से राशि निकाली गई है। शासन की विभिन्न ग्रामीण विकास के लिए प्रदाय निधियों का दुरुपयोग किया है। फर्जी बिल व कूटरचित दस्तावेज का उपयोग कर धोखाधड़ी की गई। राहतगढ़ पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच राजकुमार धनौरा व सचिव कमलेश साहू के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 477 ए के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार हैं। राहतगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, पर आरोपी पुलिस के हाथ नही आ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here