मुख्यमंत्री का सागर दौरा, अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने किया स्थल निरीक्षण, तैयारियां जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित सगार दौरे को दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण किया अधिकारियों नेताओ ने

सगर्म। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित सागर आगमन को लेकर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, गौरव सरोटिया, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला ने कजली वन मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में सागर प्रवास पर रहेंगे जिसके मद्देनजर आज अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया ।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास यात्रा एवं संत रविदास जयंती मनाने के लिए सागर आगमन हो रहा है जिसकी तैयारियां आरंभ की जा रही है। इसी परिपेक्ष में आज जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल निरीक्षण किया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top