भारतीय जनता युवा मोचा द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत बंडा में आयोजित किया क्रिकेट टूर्नामेंट

भारतीय जनता युवा मोचा द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत बंडा में आयोजित किया क्रिकेट टूर्नामेंट

हीरा जितना घिसाता है उसकी चमक उतनी ही बढ़ती है, इसलिए आप जिनता अभ्यास करेंगे, उतना ही खेल में बेहतर होंगे – यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर “खेलेगा मध्यप्रदेश” अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में बंडा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व की बात है कि कई खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। खेलेगा मध्यप्रदेश से जिले में प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। मप्र सरकार भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव खेल मैदान बना दिए हैं। वहीं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा भी पारंपरिक खेलों के साथ उन खेलों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो खेल बड़े शहरों तक सीमित थे। देश में कई खिलाड़ियों ऐसे है, जो गांव से ही निकलकर आए, जिन्होंने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी धरती पर भी भारत का नाम रोशन किया है। भाजयुमो अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि हीरा जितना घिसा जाता है, उसकी चमक उतनी ही बढ़ती जाती है। ठीक उसी तरह आप जितना अभ्यास करेंगे, उतना ही अपने खेल में बेहतर होते जाएंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में विशेष रूचि जगाएं और निरंतर अभ्यास से जिले, प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करें। खेलों के माध्यम से ही छात्र अधिक सकारात्मक बनते हैं और चुनौतियों का सामना करना भी सीख जाते है। इसलिए विद्यार्थियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। टूर्नामेंट के पहले उपस्थित अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस दौरान पूर्व विधायक हरिवंश सिंह राठौर, वरिष्ठ नेता जाहर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, भानु राजपूत, नितिन साहू, आदर्श मिश्रा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कपिल यादव (कार्यक्रम संयोजक), रिंकू विश्वकर्मा, लोकेश सिंह सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top