प्रदेश में रोजगार उपलब्ध करने वाले युवाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। – यश अग्रवाल

0

भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने खिलते कमल अभियान के तहत बीना में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को किया सम्मानित

प्रदेश में रोजगार उपलब्ध करने वाले युवाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है – यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर “खिलते कमल” कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने बीना विधानसभा के अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं से संवाद करते हुए उनको सम्मानित किया|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा नीति तैयार कर रही है। जिसमें आपके सुझावों को आमंत्रित किया गया है, ताकि प्रदेश की प्रगति में आपका भी योगदान हो। भाजयुमो अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि युवा विकास और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की नीतियों का परिणाम हमें देखने को मिल रहा है। युवाओं को प्रगति के क्षेत्र में सरकार की सहायक नीतियों के रूप में युवाओं को नए पंख मिले हैं। शिक्षा, नेतृत्व और उद्यमिता के क्षेत्र में स्टार्टअप इंडिया हो या नई शिक्षा नीति या खेलो इंडिया या स्किल इंडिया, युवाओं के लिए एक नए प्रतिमान स्थापित करने के नए अवसर मिले है। आज प्रदेश में रोजगार पैदा करने वाले युवाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शासन और प्रशासनिक संरचना, इस गति को जारी रखने के लिए फोकस किए हुए है। विकास के लिए एक नई युवा नीति की आवश्यकता भी है। उसी के लिए सरकार ने एक नया अभियान तैयार किया है।

विधानसभा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं और ऐसे सभी प्रतिभावान युवा, जो विभिन्न क्षेत्रों में नई पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। ऐसी सभी प्रतिभाओं को भी युवा मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वैभव दुबे , जिला महामंतत्री भानु राजपूत, जिला उपाध्यक्ष हरिओम भट्ट, जिला मंत्री भूपेंद्र राय, जिला कार्यालय मंत्री आदर्श मिश्रा , मंडल अध्यक्षगण आदेश शाह, आर्यन जैन, ध्रुव पटेरिया, खूब सिंह कुशवाहा जी, भारत लोधी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here